संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां। बारिश के बाद खिली तेज धूप सेहत पर भारी पड़ रही है। लोगों को उमस का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में भीषण गर्मी में 15 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। कालेज प्रंबधतंत्र ने छात्राओं को प्राथमिक उपचार देकर कॉलेज की छुट्टी कर दी।
तीखी धूप के साथ उमस के कारण पंखे की हवा भी लोगों को राहत देने में नाकाफी साबित हो रही है। हवा न चलने की वजह से गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग कई जतन कर रहे हैं। व कूलर, पंखे और एसी का सहारा ले रहे हैं। वहीं ज्यादा पसीना निकलने पर पेय पदार्थों पी रहे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका बालिका इंटर काॅलेज में सुबह प्रार्थना सभा के बाद छात्राएं कक्षाओं में जा रहीं थीं। इसी दौरान उमस भरी गर्मी में कक्षा छठवीं, सातवीं सहित जूनियर कक्षाओं की 15 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इससे शिक्षिकाओं में खलबली मच गई। उन्होंने प्रधानाचार्य खुशबू चक को सूचना दी। छात्राओं को ओरआरएस का धोल, ग्लूकोज आदि दिया। जब उन्हें कुछ आराम हुआ तो छात्राओं के परिजन को सूचना देकर कॉलेज बुलाया और छात्राओं को घर भेज दिया। इसके बाद कालेज की छूटटी कर दी। कालेज के प्रबंधक एवं चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि गर्मी एवं उमस के कारण यह घटना हुई है। कालेज में शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार को विधिवत कालेज खुलेगा।