दीक्षांत समारोह में सम्मानित बच्चों के साथ राज्यपाल व अन्य।
बलदेव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासु) मथुरा के दीक्षांत समारोह-2026 के दौरान गोद लिए गए गांवों के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र, बैग और उपहार भेंट किए। माध्यमिक विद्यालय बंदी से अंजली, राखी, वंदना, परी, प्राथमिक विद्यालय बंदी द्वितीय से डौली, प्रवीण कुमार, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौरा से आदेश कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर से अंशु कुमारी शामिल थे। शिक्षकों के सराहनीय प्रयासों और मेहनत के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव ने विद्यालयों के स्टाफ को बधाई दीं। संवाद