मांट(मथुरा)। कस्बे की इमली वाली मस्जिद के समीप अचानक से घर के नीचे की जमीन धंस गई। मकान के एक कमरे में करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। स्थिति को देखते हुए परिवार ने फिलहाल घर छोड़ दिया है।
गृह स्वामी समीप सत्तार खां अपने परिवार के साथ कई साल से यहां रह रहे हैं। शनिवार रात अचानक एक आवाज हुई धड़ाम से मकान का एक कमरा करीब 15 फीट नीचे जमीन धंस गया। रविवार सुबह इस घटना के बारे में मोहल्ले के लोगों को बता चला तो सभी इसे देखने के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह पर सत्तार मकान बना हुआ है वहां पर 60 वर्ष पहले एक कुआं था। फिलहाल सत्तार ने इस मकान को छोड़ दिया है।
फ़ोटो-मांट में धंसा मकान।