फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा में जिस सिपाही को मारी गई थी गोली, उपचार के दौरान हो गई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 16 Sep 2024 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दारू पार्टी के दौरान जिस सिपाही को गोली मारी गई थी, उसकी जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर सुनते ही पिरवार में चीत्कार मच गया।
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 7 सितंबर की रात को दारू पार्टी के बाद 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर सिपाही को पड़ोसी ने गोली मार दी थी। गोली लगने से वह घायल हो गया। गत दिवस उसकी हालत गंभीर हुई तो आगरा से जयपुर रेफर कर दिया। रविवार दोपहर घायल सिपाही ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



थाना जमुनापार के रोशन विहार काॅलोनी निवासी अजीत (27) पुत्र कमल सिंह बदायूं पुलिस लाइन में तैनात था। वह 5 सितंबर को वह छुट्टी लेकर घर आया था। 7 सितंबर को उसका 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर पड़ोसी नीरज से झगड़ा हो गया। दोनों के परिजन ने मामला शांत करा दिया। समझौता होने पर अनिल चौधरी, चचेरे भाई नीरज, रिश्तेदार अमित और साथी अनिल के साथ शराब पीने के लिए घर से निकल गए। सभी ने मिलकर दारू पार्टी की।

टैंक चौराहे पर शराब पीते समय पुनः विवाद हुआ तो अजीत ने नीरज चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर अनिल ने तमंचे से अजीत को गोली मार दी। गोली अजीत के गले में जाकर लगी। गोली मारने के बाद सभी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन



थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि रविवार दोपहर में सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद ही आरोपी नीरज और अमित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें