फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यात्री को मारने के लिए परिचालक डंडा लाया, स्टेशन इंचार्ज ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नए बस अड्डे पर एक परिचालक की यात्री के साथ दबंगई देखने को मिली। चार रुपये को लेकर यात्री की परिचालक से कहासुनी हो गई। इस बात पर परिचालक इस कदर बिगड़ा की यात्री को पीटने के लिए डंडा निकाल लाया।
विज्ञापन


मामला मंगलवार दोपहर का है। नए बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़-भाड़ थी। इसी दौरान रोडवेज बस पर तैनात परिचालक लवकुश का बस में सफर करने वाले एक यात्री से विवाद हो गया। यात्री के साथ महिला भी थी। दोनों परिचालक से टिकट पर लिखे अपने चार रुपये वापस मांग रहे थे। कह रहे थे कि परिचालक उन्हें गलत जानकारी देकर बस में बैठा लाया। अब पर्ची पर लिखे चार रुपये भी वापस नहीं कर रहा है।
इसे लेकर परिचालक और यात्री के बीच बहस होने लगी। इस बात से परिचालक इस कदर नाराज हुआ कि यात्री और उसके साथ मौजूद महिला को मारने के लिए डंडा निकाल लाया। यह देख मौके पर पहुंचे स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने यात्री और महिला को बचाया।
विज्ञापन

परिचालक को जमकर फटकार भी लगाई। स्टेशन इंचार्ज का कहना है कि परिचालकों को यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार न करने के लिए समझाया जाएगा। परिचालक का यह रूप देखकर अन्य यात्री भी सहम गए। ये घटना काफी देर तक यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें