फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आतंकी हमले में घायल लक्ष्मी व मीरा की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
राया(मथुरा)। जम्मू के रियासी में आतंकियों की गोली से घायल लक्ष्मी व मीरा की हालत में सुधार है। हालांकि दोनों अभी बोल नहीं पा रही हैं। अभी उनका पांच-छह दिन तक जम्मू में उपचार चलेगा। उधर, घटना की जानकारी होते ही घर पर शुभचिंतक हाल जाने के लिए पहुंच रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


राया के गांव भैसारा निवासी लक्ष्मी पत्नी स्व. लक्ष्मन सिंह रविवार को अपनी बहन मीरा पत्नी रोहित शर्मा के साथ नोएडा से 6 जून को यात्रा पर गईं। वहां जम्मू के शिवखोड़ी से दर्शन कर कटरा लौट रही थीं। इसी बीच आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक गोली लक्ष्मी के पेट व मीरा के कंधे में जा लगी। दोनों का जम्मू के नारायण हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

जानकारी मिलते रोहित शर्मा जम्मू रवाना हो गए। वहीं गांव भैसारा में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लक्ष्मी के बेटे प्रशांत ने बताया कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद गोली को बाहर निकाल दिया है। लेकिन अभी तक मां बोल नहीं पा रहीं हैं। वहीं चाचा रोहित शर्मा जम्मू पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें