फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन चौराहे के सौंदर्यीकरण ने लोगों का मन मोहा

Wed, 07 Jun 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोवर्धन चौराहे के अंडरपास पर किए गए सौंदर्यीकरण का मंगलवार को महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने लोकार्पण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि इससे पहले अंडरपास पर गंदगी व दुर्गंध रहती थी। यहीं पुलिस विभाग द्वारा जब्त किए वाहन इकट्ठा कर रखे हुए थे। अब आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से हरियाली, पौधरोपण, आई लव मथुरा-वृंदावन सेल्फी प्वाइंट एवं वाॅलपेंटिंग का कार्य कराया गया है। आगरा विकास मंच ने यहां स्टैच्यू लगाने का कार्य किया है। नगर निगम ने शौचालय का निर्माण कराया है जबकि एनएचएआई के सहयोग से प्रकाश एवं बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि कई विभागों के सहयोग से गोवर्धन चौराहा अंडरपास के नीचे सौंदर्यीकरण किया गया है। इसे सुंदर व साफ बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन के चार चौराहों का सौंदर्यीकरण
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि वोर्न वलेक्स जर्मनी, नगर निगम एवं अन्य प्रशासनिक विभागों के सहयोग से मथुरा और वृंदावन के चार चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया है। वृंदावन चौराहे पर भगवान कृष्ण की प्रतीक बांसुरी लगाई गई है, जबकि टाउनशिप, नरहौली चौराहा, गोवर्धन चौराहे पर भी भगवान कृष्ण के प्रतीक बांसुरी, नमस्कार चिन्ह, तितली चिह्न, परस्पर हाथ जोड़ते हुए चिन्ह लगाए गए हैं। महापौर विनोद अग्रवाल ने आगरा विकास मंच एवं वॉर्न वलेक्स जर्मनी को आगरा से आकर मथुरा में सौंदर्यीकरण करने के लिए धन्यवाद दिया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने आगरा विकास मंच के कार्यों के साथ नगर निगम, मथुरा विकास प्राधिकरण एवं आईसीआईसीआई बैंक एवं अन्य विभागों की भी सराहना की।आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने नगर निगम के महापौर, नगर आयुक्त एवं पूरी टीम को सहयोग के लिए आभार जताया विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन ने संचालन किया और महेंद्र जैन ने राष्ट्रभक्ति का गीत गाकर सबको भावविभोर कर दिया। इस मौके पर दुष्यंत जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, महेंद्र जैन, प्रशांत मिश्रा, राकेश जैन, जयराम दास, रवि अग्रवाल, प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें