फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधिका बिहारी जू महाराज का पाटोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर राधिका बिहारी जू महाराज का पाटोत्सव एवं होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम में विराजमान ठाकुर राधिका बिहारीजू महाराज के त्रिदिवसीय पाटोत्सव तथा होली महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रीरामचरितमानस पारायण की पूर्णाहुति और संत समागम का आयोजन हुआ। अखंड हरिनाम संकीर्तन तथा विश्व शांति के उद्देश्य से महायज्ञ का भी आयोजन किया। नगर शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष महामंडलेश्वर राधिका साधिका पुरी ने बताया कि आश्रम एक दिव्य सिद्ध स्थली है। महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि यहां साधना की शक्ति का एक दिव्य आभा मंडल आभासित होता है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर आदित्यांनद महाराज, महंत सच्दिानंद, महंत सुंदरदास, सेवानंद ब्रह्मचारी, राधा प्रसाद देव महाराज, बिहारीलाल वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें