फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर प्रियाकांतजु आज गुलाबी पोशाक व सोने की बंशी धारण करेंगे

Thu, 07 Sep 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर प्रियाकांतजु मंदिर के गर्भगृह में ठाकुरजी कमल पुष्पाकृति में बनी गुलाबी पोशाक एवं सोने की बंशी धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। बृहस्पतिवार को कन्हैया के प्राकट्योत्सव पर 11 हजार घी के दीपकों से संपूर्ण मंदिर को प्रकाशमान किया जाएगा इससे पूर्व देवकीनंदन महाराज के साथ विप्रगण पंचामृत से लाला कन्हैया का अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांतजु मंदिर में विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। यहां लाला का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। देश-विदेश से आए श्रद्धालु ब्रज के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होकर द्वापर युग की स्मृतियों के साक्षी बनेंगे।
मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9 बजे से मंदिर पर भक्त भजनों के माध्यम से जगत के तारणहार को प्रकट होने के लिए मनुहार करेंगे। मध्य रात्रि 11 विप्र शंख ध्वनि एवं मंगलमंत्रों के साथ कन्हैया के जन्म का उद्घोष करेंगे। देवकीनंदन ठाकुर महाराज पंचामृत से अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व संपूर्ण मंदिर परिसर में घी के 11 हजार दीपक जलाकर अजन्मे के जन्म की खुशी मनाई जाएगी। अभिषेक पश्चात छप्पन भोग लगेगा। मंगला आरती से पहले ठाकुरजी के लिए फूलों का बंगला सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें