- सावन और अधिक मास में होंगे हिंडोले, घटाओं सहित अन्य मनोरथों के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में श्रावण और अधिक मास में श्रद्धालु हिंडोलों और घटाओं के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में 5 जुलाई से हिंडोले आरंभ हो जाएंगे।
मंदिर के विधि प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 5 जुलाई को सोने चांदी के हिंडोला से दर्शन शुरु हो जाएंगे। 6 को फिरोजी मखमल, 7 को केसरी, 8 को फूलों का, 9 को फिरोजी जरी, 10 को पंचरंगी, 11 को केले, 12 को हरा मखमल, 13 को फूल, 14 को गुलाबी मखमल के हिंडोले के दर्शन होंगे। हिंडोले के सभी दर्शनों का समय प्रात: 5.10 बजे से 5.40 बजे तक रहेगा। वहीं 15 जुलाई को केसरी घटा के साथ घटाओं के दर्शन होंगे। 17 जुलाई को हरी घटा, 28 को काली घटा, 8 अगस्त को लाल घटा, 18 अगस्त को सोसनी घटा, 20 अगस्त को आसमानी घटा, 22 को गुलाबी घटा, 24 को लाल घटा, 26 को काली घटा, 28 को लहरिया घटा, 30 को सफेद घटा के दर्शन होंगे। घटाओं के सभी दर्शन शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक होंगे। 18 जुलाई से शुरू होने वाले अधिक मास में घटाओं के साथ अन्य विभिन्न मनोरथ के दर्शन होंगे। 3 सितंबर को सोने चांदी के हिंडोले व विजय मनोरथ के दर्शन होंगे। 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और 8 सितंबर को नंद महोत्सव के साथ सभी कार्यक्रम संपन्न होंगे।