फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीजे पर डांस के दौरान चली गोली किशोरी पीठ में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलदेव। बलदेव क्षेत्र में गांव तुला बुर्ज में शनिवार रात डीजे पर डांस के दौरान चली गोली किशोरी की पीठ में जा लगी। इससे गांव में मौके पर सनसनी फैल गई। गांव के लोगों के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी घर से दूसरे घर जा रही थी। इस दौरान गांव में कुछ युवक डीजे पर मौज मस्ती कर नाच गा रहे थे। अचानक से डांस कर रहे लोगों में से किसी ने फायरिंग कर दी। इससे गोली किशोरी की पीठ में जा लगी। यह देखकर युवक मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से हालात गंभीर होने से घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें