फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में दीक्षा लेने पहुंचा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। झारखंड के गिरिडीह (गिरोड़ी) निवासी 17 वर्षीय किशोर घर से ट्रेन के जरिए मथुरा पहुंचा। यहां से केलिकुंज आश्रम पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ग्रहण करने की बात कहने लगा। आश्रम के परिकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रमणरेती चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर को सुरक्षित अपनी सुपुर्दगी में लिया। चौकी ले जाकर किशोर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस किशोर के परिवारीजन से संपर्क कर उसे सकुशल घर वापस भेजने की जुगत में लगी है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि किशोर के परिवारीजन से संपर्क हो गया है। वह वृंदावन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें