फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और प्रधानाचार्यों ने दिया डीआईओएस कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर शिक्षकों की समस्याओं को उठाया। इनसे संबंधित 19 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र में प्रमुख रूप से जनपद में शिक्षकों का नगर निगम भत्ता लगाने, जून माह में घोषित डीए की किस्त जारी करना, 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन में शामिल किया जाए, बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू कर सरकार शिक्षकों पर अविश्वास न करें, राजकीय शिक्षकों की भांति अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की निशुल्क चिकित्सा, विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक तथा व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा सहित अन्य मांगे भी ज्ञापन में शामिल थीं। संचालन संजय पचौरी पूर्व जिला अध्यक्ष ने किया।
धरने में आनंद शर्मा, चंद्रभान यादव, डॉ कमल कौशिक, अनीता आचार्य, डॉ. भगत सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, नरेंद्र गुप्ता, उधम सिंह, अनिल छौकर, मनोज चौधरी, अमित गौतम, प्रमोद चतुर्वेदी, भरत सिंह, बृजभान गोस्वामी, प्रमिला सिंह, कीर्ति मिश्रा, चंद्रकला विश्वकर्मा, हनुमान प्रसाद, कल्पना सारस्वत, कृष्ण मुरारी, मनोज पांडे, सूरज पाल सिंह, शैलेंद्र यादव, मेघा सिंह, शालिनी पचौरी, अनमोल गौतम, राजेश कुमार, राजकुमार, अनिल विश्वाकर्मा, सुनील यादव, अमित अग्रवाल, शैलेंद्र मिश्रा, बृजभूषण चौहान आदि शिक्षक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें