छात्रा ने बताया कि यह अब हर दिन की बात हो गई। डरा धमकाकर उसे होटल में बुलाया जाता और उसके साथ दुष्कर्म किया जाता। बीती 19 जनवरी को छात्रा को गोपीनाथ बाजार स्थित युवक ने घर बुलाया और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह 11 बजे युवक उसे पानीगांव पुल पर यह कहते हुए छोड़ आया कि अब तू मर जा।
यमुना में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की
इससे तंग आकर छात्रा ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास मौजूद मजदूरों ने उसे बचा लिया। परिवार के लोग उसे कोतवाली ले गए। आरोप है कि यहां पुलिस ने छात्रा की आपबीती सुनना तो दूर उसे नशे में बताकर थप्पड़ जड़ दिए। यह देख परिवार डर गया और बेटी को घर ले आया। बुधवार को उन्होंने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा के अनुसार कोचिंग सेंटर में एक दर्जन से अधिक छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण किया गया है।
तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई
कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि यमुना में कूदी छात्रा को जब पुलिस कोतवाली लेकर आई, उस समय छात्रा ने कुछ नहीं बताया। परिवार वालों से भी हमने पूछा, लेकिन कुछ नहीं बोले। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।