फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना की पवित्रता और निर्मलता के लिए सभी संकल्प लें

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रामनवमी का पर्व जिले में शांति से निपटने के बाद आईजी आगरा मां यमुना की शरण में पहुंचे। शनिवार की रात एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित मां यमुना आरती समारोह में आईजी आगरा दीपक कुमार, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय सहित संत और धर्माचार्य शामिल हुए। संत आनंद स्वरूप गंगाजी वाले बाबा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां यमुना की पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती कराई गई। सभी ने बारी-बारी आरती कर मां यमुना से मथुरा में शांति और सौहार्द बनाए रखने की कामना की। मुख्य अतिथि आईजी दीपक कुमार ने कहा कि वृंदावन धाम में कालिंदी के तट पर मुझे मां यमुना की कृपा प्राप्त हुई यह बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मां यमुना की पवित्रता एवं निर्मलता के लिए आज सभी को संकल्प लेना चाहिए। सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि नगर निगम, समाजसेवी संस्थाएं एवं जन सहयोग के माध्यम से ही मां यमुना स्वच्छ हो सकती हैं। यह सेवा करने का उत्तरदायित्व हम सब की पहल से ही संभव है। कार्यक्रम में अर्थ स्टोन प्रोपर्टी लिंकर्स के डायरेक्टर धनंजय सिंह, विनय सिंह, राकेश सिंह, भाजपा नेता पंडित उदयन शर्मा, रामविलास चतुर्वेदी, सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ हर्षिता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक बंसल, प्रदीप बनर्जी, बॉबी अग्रवाल, पंडित मदन गोपाल शर्मा, अनिल अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें