मथुरा। मिनी ऑल इंडिया ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट मैं विजय खिलाड़ियों को फील्ड देते एसएसपी डॉ. ?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए फाइनल मैच में इलाहाबाद एडवोकेट की टीम ने जयपुर एडवोकेट की टीम को 44 रन से हराकर विजय प्राप्त की।
मथुरा बार के तत्वावधान में शुरू हुए टूर्नामेंट का फाइनल चंद्रलेखा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। टॉस इलाहाबाद एडवोकेट टीम के कप्तान हिमांशु सिंह ने जीता व पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इलाहाबाद एडवोकेट की टीम ने 20 ओवर में 188 रन 4 विकट खोकर बनाए। 188 रन का पीछा करने उतरी जयपुर एडवोकेट की टीम के खिलाड़ी इलाहाबाद एडवोकेट के खिलाड़ियों की गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए। जयपुर की टीम के खिलाड़ी 144 रन ही बना सके। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पवन चतुर्वेदी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा, लकी कमल, सतेंद्र परिहार, देव टोनी, नितिन कटारा मनोज शर्मा मौजूद थे।