फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महापौर और चेयरमैन का शपथ ग्रहण 26 को

Wed, 24 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राज्य सरकार की ओर मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निकाय बोर्ड के गठन का इंतजार पूरा हो गया। महापौर, चेयरमैन, पार्षद व सभासदों की शपथ ग्रहण 26 मई को होगा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के बोर्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कैंपस में होगा। इसमें महापौर को जिलाधिकारी शपथ कराएंगे, जबकि अन्य 14 निकायों के चेयरमैन को एसडीएम द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 23 जून तक पहली बोर्ड बैठक करनी होगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्य योजना 30 जून तक शासन को भेजनी होगी।
विज्ञापन


जनपद में चार मई को मतदान और फिर 13 मई को चुनाव परिणाम आए थे। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के साथ कोसी नगर पालिका और राया, बाजना, फरह, गोकुल, महावन, बलदेव, गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, चौमुहां, छाता, नंदगांव और बरसाना नगर पंचायतें हैं। इन सभी निकायों में शपथ ग्रहण समारोह 26 मई को होगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद महापौर नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। बाकी निकायों में शपथ ग्रहण का दायित्व एसडीएम का रहेगा। शपथ ग्रहण की सूचना के साथ ही शासन ने तय किया है कि 23 जून तक सभी निकायों को अपनी बोर्ड बैठक करनी होगी।


महापौर विनोद अग्रवाल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित महापौर से मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने नगर निगमों की छवि सुधारने के साथ ही ‘कुछ अच्छा’ और ‘कुछ नया’ करने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा विकास ही सफलता का माध्यम है। विकास के लिए धन की कमी नहीं है, विकास के जरिए परिवर्तन लाइए। सभी विकास कार्यों में मानक और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दीजिए। प्राथमिकता तय कर हर वार्ड का समुचित विकास करें और क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण के प्रति सक्रिय एवं सजग रहें। मुख्यमंत्री ने भूमिगत केबल बिछाने के साथ ही कूड़ा प्रबंधन और ‘स्ट्रीट लाइट’ लगाने के काम को भी तरजीह देने को कहा। विनोद अग्रवाल ने कहा, योगी सरकार मथुरा वृंदावन के चहुंमुखी विकास पर फोकस है। इसमें वह पूरी तत्परता व जन भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हुए योगदान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें