फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मायके से नहीं लौटी पत्नी, कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके से नहीं लौटी पत्नी, कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

मथुरा। सदर बाजार के सैनी मोहल्ला (औरंगाबाद) में कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पंखे से शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के औरंगाबाद के सैनी मोहल्ला निवासी रिंकू(२८) एचडीएफसी में प्राइवेट फाइनेंस का काम करता था। रिंकू की शादी करीब दो साल पहले राजस्थान के अलवर से हुई थी। रविवार को मां सत्संग में गई थी। छोटा भाई राम बहन के यहां गया था। इसी बीच युवक ने यह कदम उठा। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि दिवाली पर मायके गई पत्नी अब तक नहीं लौटी। इससे क्षुब्ध होकर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें