फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्यार्थी बनेंगे पुलिस, संभालेंगे कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार की स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत जिले के छात्र-छात्राएं पुलिस के मददगार बनेंगे। विद्यार्थी पुलिसिंग सीखेंगे और थानों से लेकर यातायात व्यवस्था संभालने तक का पाढ़ पढ़ेंगे। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों के लिए संचालित इस योजना को नए साल से लागू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि इस योजना के तहत विद्यार्थियों को आंतरिक और बाह्य ट्रेनिंग दी जाती हैं। थानों सहित सीओ, एसपी, एसएसपी कार्यालयों में लाकर बच्चों को वहां की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया जाएगा। इसके साथ ही आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। आईपीसी, सीआरपीसी की तकनीकी बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा। इसका मकसद है कि समाज में फैली बुराइयों से लड़ने के लिए बच्चों को तैयार किया जा सके। सरकार का प्रयास है कि नशा, यौन हिंसा तथा अन्य गंभीर अपराधों के बारे में युवाओं में जागरूकता लाई जा सके। इसके लिए पुलिस और शिक्षा विभाग मिलकर काम करेगा। निजी स्कूल भी पुलिस से संपर्क कर सहभागिता कर सकते हैं। इस योजना के लिए सरकार की ओर से बजट भी जारी किया जा रहा है।


पुलिस से मित्रता और प्रेरणा देने मूल उद्देश्य
एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि योजना 2019 से शुरू हुई थी, जो कोरोना महामारी के कारण रुक गई थी। कोविड का प्रभाव खत्म होने के बाद इसे फिर से 2022 में शुरू किया जा चुका है। इस योजना को मथुरा शहर में संचालित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में पुलिस के प्रति मित्रवत व्यवहार लाना है, ताकि उनके व परिचितों के साथ कोई अपराध हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा विद्यार्थियों को पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना है ताकि भविष्य में आईपीएस, पीपीएस से लेकर पुलिस के सभी पदों पर उर्जावान नौजवान आएं।
विज्ञापन




अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा केआर गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला के दौरान छात्राओं की पुलिस महकमे के प्रति जिज्ञासा को देखते हुए इस प्रोग्राम को मथुरा में नए साल से प्रभावी करने का प्लान दिमाग में आया। यह विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक होगा।
विज्ञापन

- डॉ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी

जिले में स्कूलों के आंकड़ों पर नजर
135 स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध
38 हजार के करीब छात्र कक्षा 9 से 12 में पंजीकृत
445 स्कूल माध्यमिक शिक्षा विभाग, यूपी बोर्ड से संबद्ध
1.40 लाख के करीब विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 तक पंजीकृत हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें