फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन का कथावाचक गिरफ्तार: पंजाब की युवती को झांसा देकर 12 साल तक किया दुष्कर्म, फिर अपने वादे से मुकरा

Fri, 29 Sep 2023 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पंजाब की युवती से दुष्कर्म करने वाले वृंदावन के कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कथावाचक ने युवती को संगीत सिखाने का झांसा दिया था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन के एक कथावाचक ने युवती के साथ शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि संगीत और कथावाचन सिखाने के बहाने युवती को अपने पास बुला लिया। इसके बाद अपनी बातों में युवती को उलझाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि 12 साल तक कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब बात शादी की आई तो वो मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुआ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने पंजाब की युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी वृंदावन के कथावाचक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि वह कथावाचक गोविंद बल्लभ शास्त्री निवासी गोपीनाथ बाजार, नंदीवाड़ी, वृंदावन से 9 अगस्त 2011 को वृंदावन में मिली थी। 

ये भी पढ़ें - मोहब्बत का ऐसा अंजाम: मौत से चंद लम्हों पहले प्रेमी युगल ने वो किया जो जीते जी न कर सके..., फिर लटक गए फंदे पर
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन बनाए संबंध 
कथावाचक ने अपनी बातों से प्रभावित कर लिया और उससे जबरन संबंध बनाए, उस वक्त वे महज 17 साल की थी। विरोध करने पर शादी व कथावाचक बनाने का झांसा दिया। 8 दिसंबर 2016 को संगीत व कथावाचन सिखाने के बहाने वृंदावन बुला लिया और अलग-अलग मकानों में ठहराया और संबंध बनाए। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें