फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुत्ता काटने को लेकर दो पक्षों पथराव, 3 चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कस्बे के टोली मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में कुत्ता काटने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने जमकर ईंट पत्थर फेंके। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रजापति मोहल्ले में अमन पुत्र शौकीन को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते को पागल बताया जा रहा है। जिसे मारने के लिए अमन अपने साथियों के साथ पहुंच गया। वहीं दूसरे पक्ष के सुखवीर के लोगों ने उन्हें कुत्ते को मारने से मना किया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए व जमकर पथराव हुआ। तीन लोगों के चोटिल होने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें