मथुरा। डैंपियर नगर स्थित राजकीय संग्रहालय के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाने के लिए शानदार फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी। जैसे ही फसाड लाइटिंग का ट्रायल हुआ, राजकीय संग्रहालय का अभिनव स्वरूप देखते ही बना। फसाड लाइटिंग परियोजना की लागत करीब 62 लाख रुपये है।
राजकीय संग्रहालय ब्रज की सांस्कृतिक-पुरातात्विक धरोहरों का सबसे बड़ा संरक्षण केंद्र है, लेकिन लोगों में राजकीय संग्रहालय को लेकर बहुत ज्यादा आकर्षण नहीं है। कुछ वर्षों पहले राजकीय संग्रहालय का सौंदर्यीकरण कराया गया था। इसके बावजूद राजकीय संग्रहालय के प्रति लोगों का आकर्षण नहीं बढ़ पाया, लेकिन अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने राजकीय संग्रहालय पर फसाड लाइटिंग लगवाने की परियोजना तैयार की है।
मथुरा की लखनऊ इलेक्ट्रिकल्स फर्म के माध्यम से 62 लाख रुपये की लागत से राजकीय संग्रहालय पर फसाड लाइटिंग लगवाई गई है। इसका विगत दो-तीन दिन से ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के बाद फसाड लाइटिंग को ओके किया जाएगा। आचार संहिता के बाद फसाड लाइटिंग अनवरत रूप से राजकीय संग्रहालय को जगमगाएगी।
फसाड लाइटिंग का ट्रायल किया जा रहा है। इसे आचार संहिता के बाद स्थायी कर दिया जाएगा। इसकी लागत 62 लाख रुपये है।
- अरविंद कुमार द्विवेदी, सचिव, विप्रा