मथुरा। तेल चोरी की जांच में फंसे थाना रिफाइनरी के एसएचओ अभी तक जमे हुए हैं। अन्य कई थानेदार इधर उधर हो गए या फिर लाइन में पहुंचा दिए गए।
18 मार्च को प्रकाश अग्रवाल के बाड़े में रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकर से तेल की चोरी का खुलासा हुआ था। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने छापा मारने के लिए स्वॉट टीम को भेजा था। तेल की चोरी का खुलासा होने के बाद भी थाना रिफाइनरी के एसएचओ का बना रहना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह को सौंपी थी। उनका कहना है कि अभी तेल चोरी की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी।