उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुफ्त में मीट मांगने को लेकर मांट थाना के पुलिसकर्मी (चालक) ने भाकियू (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष को पीट दिया। इससे भाकियू में रोष व्याप्त था। इसको लेकर भाकियू ने थाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस चालक को सस्पेंड कर दिया है।
आलाधिकारियों से की थी शिकायत
ज्ञात हो रविवार की रात को भद्रवन पर मुफ्त में मीट मांगने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंचे भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष मदन राघव को पुलिस चालक हरभजन सिंह भदौरिया को पीट दिया। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता भारी तादात में थाने पहुंचे। जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की शिकायत थाना प्रभारी सहित आलाधिकारियों से की।
कार्रवाई होने से धरना रद्द
मामला एसएसपी शैलेश पांडेय के पास पहुंचा तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए पुलिस चालक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष मदन राघव ने बताया कि अब पुलिस चालक को सस्पेंड करने के बाद धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है।