फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चरकुला नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। कस्बा स्थित स्टेट बैंक चौराहे पर बुधवार को चरकुला नृत्य का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति के लोगों की ओर से आयोजित समारोह के लिए चौराहे को आकर्षक तरीके से सजाया। सतरंगी रोशनी के बीच महिला कलाकार पूनम, कांता, मीना, शकुंतला, आशिकी देवी, पिंकी देवी ने चरकुला नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। ढोल, मृदंग, मंजीरा की तान से वातावरण गुंजायमान हो उठा। ग्वाल रूप लिए पुरुषों ने लोकगीत गाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष रामफल, प्रतिनिधि विकास तंवर, सुभाष कर्दम, संजय सिंह, नेम भगत, प्रताप, भानु, रवि, जितेंद्र, तेज प्रकाश, सूरज, विशाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन राधारमन मंदिर में महिला मित्र मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। ठाकुर जी महिलाओं ने फूलों की होली खेली। सेवायत सुनीता शर्मा ने विग्रह का पंचामृत अभिषेक कर नवीन वस्त्र धारण कराए। ठाकुरजी का शृंगार कर रसिया गायन किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे के गुलाल लगाया और फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें