फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला अस्पताल में बनाया विशेष वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जहां मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

गर्मी के कारण जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी, बुखार और हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विशेष वार्ड में अतिरिक्त बेड, दवाइयां और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की है, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। परिसर में लोगों को राहत देने के लिए विशेष ओआरएस कॉर्नर बनाया गया है, जहां मरीजों और तीमारदारों को नि:शुल्क ओआरएस घोल उपलब्ध कराया जा रहा है। वार्ड में कूलर और एसी की व्यवस्था भी की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में बनाए गए इस विशेष वार्ड से मरीजों और उनके परिजन को काफी राहत मिल रही है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें