फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर चैंपियन ट्रॉफी में सोनेट ने राका इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एनसीसी मैदान पर आयोजित सदर चैंपियन ट्रॉफी 2021 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश सरकार के दुग्ध और पशुधन विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने गणेश वंदना और सफेद कबूतर उड़ाकर किया।
टॉस राका इलेवन के कप्तान राका चतुर्वेदी ने जीता और पहले गैंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनेट क्लब के लोकेश चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन की पारी खेलते हुए टीम को 137 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। बाद में खेलते हुए राका इलेवन की पूरी टीम लड़खड़ती रही और पूरी टीम मात्र 97 रन बनाकर आउट हो गई। सोनेट के तेज गेंदबाज कैलाश को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की अंपायरिंग मनोज यादव और प्रमोद यादव ने की। इस दौरान नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोलानाथ यादव, पार्षद रवि यादव, अंशुल यादव, आईजेयू अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, राधेलाल यादव, संजय यादव, नेहरू पंडित, विनोद यादव, सतीश यादव, मोहन मीना, सुनील यादव और गौरव थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें