फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Rescue: बारिश खत्म होने के बाद भी बाहर निकल रहे सांप, तीन घरों से किए गये रेस्क्यू

Tue, 15 Oct 2024 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बारिश का मौसम समाप्त हो चुका है, इसके बाद भी सांप जमीन से बाहर निकल रहे हैं। मथुरा में तीन घरों में निकले सांपों को रेस्क्यू किया गया। 
 
विज्ञापन
सांप - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बारिश का मौसम खत्म होने के बाद जमीन के अंदर से सांपों का निकला शुरू हो गया है। सोमवार को शहर में तीन स्थानों पर सांप निकले। इनको वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम सदस्य श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि सौंख अड्डा स्थित एक बैटरी की दुकान में सांप है। सूचना पर मौके पर पहुंच गए। मौके पर उन्हें एक काला कोबरा दिखाई दिया। उन्होंने इसके पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया। इसके बाद उन्हें वन विभाग की कालोनी में ही राजेंद्र के घर में सांप की सूचना मिली।

मौके पर जाकर देखा तो एक और सांप दिखा। इसे भी रेस्क्यू किया गया। तीसरा सांप उन्होंने सिंचाई विभाग की मैन रोड पर सड़क से पकड़ा। सांप को देखकर लोग इधर-उधर भाग रहे थे। यह सांप भी का था। तीनों सांपों को मथुरा ब्लॉक स्थित जमुना किनारे के जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें