फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ स्मृति ईरानी का काफिला

Sun, 06 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
भाजयुमो के अधिवेशन में स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के समीप देर रात बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। हादसे का शिकार हुई कार में पीछे से आ रहे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ियां भी जा भिड़ीं। केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं हालांकि उनके स्टाफ के लोगों को चोट आई है। हादसे के बाद काफिले की गाड़ियाें को बैक कराकर दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन


घटना शनिवार देर रात करीब 10 बजे की है। माइलस्टोन 107 के समीप दिल्ली की ओर से विपरीत दिशा में आ रही बाइक और आगरा की ओर से जा रही होंडा सिटी कार की टक्कर हुई थी। इसमें बाइक पर सवार रमेश निवासी आगरा की मौत हो गई। उनके साथ बैठी पत्नी और बेटा (15) घायल हो गए। कार को दिल्ली निवासी एक लड़की चला रही थी। वह बेहोश हो गई। इस दौरान होंडा सिटी कार के पीछे आ रही दो अन्य गाड़ियां भी कार में जा टकराईं।

इनके पीछे वृंदावन में भाजयुमो के कार्यक्रम से लौट रहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के काफिले की गाड़ियां भी भिड़ती चली गईं। एसएसपी मथुरा डाक्टर राकेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को हादसे में चोट नहीं आई लेकिन काफिले में आगे चल रही पुलिस की जीप में बैठे चार सिपाही घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में सवार केंद्रीय मंत्री के स्टाफ के दो लोगों को भी चोट आई हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना केंद्रीय मंत्री ने डीएम और एसएसपी मथुरा को दी। इसके बाद दिल्ली की ओर रवाना हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुई पुलिस की जीप सहित चार कारों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें