फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मेरे घर सिया-राम आए हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को चहुंओर उल्लास का माहौल रहा, वहीं सरकारी और निजी अस्पताल भी अछूते नहीं रहे। अनेक महिलाओं ने बच्चों और बच्चियों को जन्म दिया। किलकारी गूंजते ही प्रसूताओं और परिजनों को सिया-राम के आगमन की बधाई मिलने लगी। अस्पताल स्टाफ के साथ ही रिश्तेदारों ने इस पल की जमकर खुशी मनाई। परिजनों को इस बात की बेइंतहा खुशी थी कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौके पर उनके घर नए मेहमान आए।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में सोमवार को 8 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 5 बालक व 3 बालिकाएं शामिल हैं। जच्चा-बच्चा अभी अस्पताल में ही हैं। जैसे ही बच्चों ने जन्म लिया नर्सिंग स्टाफ ने अभिभावकों को सिया-राम आने का कहकर बधाई दी। परिजनों ने अस्पताल में मिठाई बांटी। इस दौरान रिश्तेदारोें के भी बधाई वाले फोन आते रहे। जिला अस्पताल के वार्ड में मौजूद सीमा पत्नी ब्रजेश ने बताया कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

ऐसा लग रहा है कि प्रभु श्रीराम ने उपहार प्रदान किया है। इसका नामकरण भी राम के नाम पर ही रखने की सोच रहे हैं। पूजा पत्नी हरेंद्र ने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि भगवान राम के आगमन के साथ ही उन्हें भी नन्हा राम मिलेगा। इस बारे में सोच कर ही मन रोमांचित हो रहा है।करिश्मा पत्नी सचिन ने कहा कि मेरे घर नन्हीं परी आई है। लग रहा है कि साक्षात सीताजी हीं उतर आई हैं। मैं बहुत खुश हूं कि आज के पावन पर्व पर मुझे सिया के रूप में भगवान का आशीर्वाद मिला। जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में भी गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें