फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भजन गायक चित्र-विचित्र पर अपने ही गुरू की हत्या का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा; जानें पूरा मामला

Thu, 02 May 2024 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भजन गायक चित्र-विचित्र अपने ही गुरू भजन गायक बाबा रसिका पागल की मौत के मामले में फंस गए हैं। दोनों पर हत्या का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
भजन गायक चित्र-विचित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के भजन गायक बाबा रसिक पागल की हत्या का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर उन्हीं के शिष्यों पर दर्ज किया गया है। इसमें ख्यातनाम भजन गायक चित्र-विचित्र को आरोपी बनाया गया है। चित्र-विचित्र बंधुओं सहित छह नामजदों पर दवाओं की ओवरडोज देकर बाबा की हत्या किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


बाबा रसिक पागल के शिष्य रसिकधाम चामुंडा कॉलोनी वृंदावन निवासी विष्णु बावरा ने एफआईआर में मोहिनी शरण उर्फ मोहित, देव घोंसला, राजरानी उर्फ राजमाता, चित्र बिहारी दास उर्फ सुमित, विचित्र बिहारी दास उर्फ तरुण व मुकेश निवासी हथकौली बलदेव को बाबा की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। विष्णु बावरा ने बाबा के आश्रम सहित अन्य चल-अचल संपति पर कब्जा करने की नीयत से बाबा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि पहले बेहोशी की हालत में बाबा की फर्जी वसीयत करने का षड्यंत्र रचा गया लेकिन सब रजिस्ट्रार ने अचेतन अवस्था में वसीयत नहीं की। इसके बाद रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित बाबा रसिक पागल को दवाओं की ओवरडोज दी गई, इससे चार दिसंबर 2021 की रात उनकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता ने नामजदों पर बाबा का पोस्टमार्टम न होने देने व बाबा के आश्रम में रखे दो करोड़ 32 लाख रुपए भी हड़प लिए जाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें