फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरी घटा में विराजमान होकर राजाधिराज ने दिए भक्तों को दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में राजा​धिराज के लिए सजी हरी घटा।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में बृहस्पतिवार को हरी घटा में विराजमान होकर राजाधिराज ने अपने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन

पुष्टिमार्ग के संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया के मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है। कार्यक्रमों का सफल संचालन वेदांत कुमार महाराज व सिद्धांत कुमार द्वारा किया जाता है। बृहस्पतिवार को अमावस्या के दिन हरी घटा का आयोजन ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में हुआ और यह दर्शन सायंकाल 7:00 बजे से 8:00 बजे तक खुले। उन्होंने बताया कि मंदिर में राजाधिराज के दर्शन के लिए भक्तों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। सावन में मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें