फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Ashtami 2024:  कृष्ण जन्मभूमि पर भी राधा के जन्मोत्सव की रहेगी धूम, नवग्रहों का होगा पूजन

Tue, 10 Sep 2024 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधाष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मभूमि पर भी धार्मिक आयोजन होंगे। जन्मोत्सव की शुरुआत गणेशजी एवं नवग्रह के पूजन से की जाएगी।
 
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाता श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बुधवार को श्रीराधा जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य मनाया जाएगा। सुबह जन्मोत्सव की शुरुआत गणेशजी एवं नवग्रह के पूजन से की जाएगी। श्रीराधाजी को महाभिषेक के बाद नवीन पोशक एवं शृंगार किया जाएगा। मंदिर में जन्मोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन



 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि में विराजमान सर्वेश्वरी श्रीराधा का जन्म महोत्सव मंदिर परंपराओं के अनुरूप मनाया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान भवन पर भव्य विद्युत सजावट करायी जा रही है। पुष्प बंगला तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीराधा जन्म महोत्सव शुभारंभ 11 सितंबर को सुबह 11.15 बजे गणेशजी, नवग्रह पूजन से होगा। इसके बाद श्रीराधा का सुगंधित पुष्प से सहस्त्रार्चन होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी।

 

श्रीराधाजी के चलविग्रह भागवत भवन में बनाए जा रहे अभिषेक स्थल कमल-पुष्प में विराजित कर पंचामृत महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शृंगार एवं आरती की जाएगी। बुंदेलखंड के राई नृत्य ग्रुप अपनी सहभागिता करेंगे। उद्दाम संकीर्तन एवं नृत्य के मध्य सुबह 9 बजे श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर से भक्तजन श्रीराधा जन्म की बधाई शोभायात्रा नृत्य, मंगल ध्वनि के मध्य भागवत भवन तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि भजन गायक शालिनी शर्मा व उनके सहयोगी द्वारा बधाई गायन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे किया जायेगा। बधाई-गायन के मध्य श्रद्धालुओं को श्रीराधाजी के जन्म की खुशी में बधाई के रूप में मिष्ठान, फल, खिलौने, वस्त्र, प्रसाद आदि वितरित किये जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से वह इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल आदि लेकर मंदिर में प्रवेश न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें