फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: नया दावा देगा संविधान के जरिए उपासना स्थल अधिनियम को चुनौती

Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर करीब एक दर्जन से अधिक दावों में आ रही रुकावटों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरीशंकर जैन तथा अन्य चार ने एक नया दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दाखिल किया। उन्होंने मूल अधिकारों को हथियार बनाते हुए ईदगाह पक्ष द्वारा डाली जा रही अड़चनों को रोकने का प्रयास किया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में इस मामले में 25 मई की तारीख लगी है।
विज्ञापन



नए वाद में अधिवक्ता हरीशंकर जैन तो पक्षकार हैं ही साथ ही रमेश हनुमंत सिंह, आशीष द्विवेदी, राकेश यादव, अमित सचदेवा भी शामिल हैं। जैन ने अदालत को अपने दावे को वाद के रूप में दर्ज कराने के लिए बहस की और वह दर्ज हो गया। पक्षकार अधिवक्ता ने बताया कि इस दावे में उन्हाेंने उपासना स्थल अधिनियम, लिमिटेशन एक्ट, वक्फ एक्ट, हिंदू लॉ और मुस्लिम लॉ को चुनौती देने वाले तथ्य पेश किए हैं।


हिंदू सेना के वाद की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में होगी
मथुरा। हिंदू सेना के वाद में मंगलवार को जिला जज ने सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई का आदेश कर दिया। इसके लिए ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रार्थना पत्र पर सोमवार को दोनों पक्षों ने अदालत में अपनी बहस की थी और जिला जज ने आदेश को रिजर्व किया था। जिला जज ने मंगलवार को हिंदू सेना के वाद को सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रेक कोर्ट से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में स्थानातंरण करने का आदेश दिया। जबकि इससे पूर्व सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इस वाद में 26 मई की तारीख तय की थी। अब इस केस की सुनवाई अन्य मामलों में साथ सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में होगी। पक्षकार के अधिवक्ता शैलेष दुबे ने बताया कि ईदगाह की अमीन रिपोर्ट के आदेश से मुस्लिम पक्ष घबरा गया है। वह सिविल जज सीनियर डिवीजन में अमीन रिपोर्ट की मांग करेंगे। वहीं ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि जिला जज की अदालत का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने हमारी मांग मान ली है अब हिंदू सेना के वाद की सुनवाई अन्य केस के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें