फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: योग के प्रति दिखा उत्साह, स्वस्थ रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
पानी में योग करता एक व्य​क्ति
विज्ञापन
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को श्रीकृष्ण की नगरी योगमय नजर आई। पूरे जिले में प्रमुख मंदिरों, यमुना के घाटों, पार्कों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं ने योगाभ्यास किया। जिले का प्रमुख आयोजन गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन



स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक सदर श्रीकान्त शर्मा, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अजय जैन तथा ध्रुव खादिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे सहित जनपद के अधिकारियों के अलावा छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों ने योग किया। जिले की सभी तहसील, ब्लाॅक, नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, पार्क, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, घाट, मन्दिर प्रांगण आदि स्थानों पर योग कार्यक्रम हुए। वृंदावन के प्रेम मंदिर, कीर्ति मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, विश्राम घाट, केशी घाट, देवरहा बाबा घाट सहित अन्य कई घाटों, भगत सिंह पार्क व गांधी पार्क में योगासन हुआ।
ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति परिवार ने एटी वी स्थित मां वैष्णो माता विद्या मंदिर के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया | संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि ज़ब देश के बच्चे व महिलाएं स्वस्थ होंगे तभी स्वस्थ भारत का निर्माण सम्भव है। गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में योग की उपयोगिता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी महत्ता पर चर्चा हुई। सूर्य नमस्कार के बाद विद्यालय के अभिभावकगण, प्राचार्या रजनी नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी आशीष भाटिया तथा योग शिक्षक रवि शर्मा ने कहा कि योग प्राचीन भारत की प्राचीनतम विद्या है, जिसकी महत्ता के कारण आज इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो रही है। ज्ञानदीप के सचिव पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, योग शरीर और मस्तिष्क के वैज्ञानिक विश्लेषण का मार्ग दर्शक है। ''''''''स्ट्राइक वन'''''''' कोर के परिवारों, पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेटों ने लेह, मथुरा अलवर, भरतपुर, मेरठ, बरेली और प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों पर योगासन किए। लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा, अति विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग ''''''''स्ट्राइक वन'''''''' ने योग के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालय तिलकागढ़ी में बच्चों, शिक्षकों, पुरुषों एवं महिलाओं ने योग एवं प्राणायाम किया। डॉ. रमेश चन्द सहायक अध्यापक ने भ्रामरी, अनुलोम विलोम, कपाल भाती , सूर्य नमस्कार आदि कराए।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान के शिक्षकों एवं छात्राध्यापकों ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ किया। अध्यक्षता आशीष गिरी महाराज हरिद्वार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यवान शर्मा पूर्व प्राचार्य एवं अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा संघ वृंदावन मौजूद रहे। संस्थापक एवं निदेशक आर्य अशोक शर्मा ने योग दिवस दुनिया के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक उपहार है। संत निरंकारी मिशन द्वारा मथुरा सहित देश के चार सौ से ज्यादा नगरों के खुले स्थानों एवं पार्को में योग शिविर लगाए गए। निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण ने बताया कि माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से मथुरा के हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा के साथ सेवादल संचालक अशोक दयालु तथा शिक्षक योगेश कुमार ने प्रार्थना कराई। आरसीए. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया | फिटनेस एंड वैलनेस विद योगा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की। रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी ललिता वर्मा और कुमारी नीलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी ललिता वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारायणी सेना द्वारा गोपाला अखड़ा आश्रम में प्राणायाम व योगाभ्यास कराया गया। आचार्य रामानुज व अखाड़ा प्रमुख शिवाले पहलवान ने योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
मां पथवारी देवी मंदिर के प्रांगण में कराटे खिलाड़ियों एवं उनके माता-पिता ने योग किया। मुख्य अतिथि विजेंद्र कुमार ने सभी को योग कराया।कोच विकास शर्मा, भारती पटेल एवं मास्टर राजेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। किशोरी रमन महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. प्रवीण अग्रवाल के निर्देशन तथा पतंजलि योगपीठ के सहयोग से आयोजित योग शिविर में किशन आर्य द्वारा यज्ञ भी किया गया। मुख्य अतिथि उद्योगपति पवन चतुर्वेदी की उपस्थिति में 500 से अधिक विद्यार्थियों तथा जिले के गणमान्य नागरिकों ने योग किया। मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन व राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराधा आर्किड कॉलोनी के पार्क में डिप्टी कमिश्नर राज्यकर अल्पना वर्मा के नेतृत्व में सभी ने विभिन्न योगासन किए।

सर्वोदय इंटर कॉलेज चौमुहां में प्रधानाचार्या रूमा कुमारी के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। प्रसाद पब्लिक स्कूल में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज गोकुल में एनसीसी कैडेट, स्काउट एंड गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। कृष्ण चद्रं गांधी सरस्वती शिशु मंदिर माधव कुंज में शिशु शिक्षा समिति के ब्रज प्रदेश के प्रांतीय प्रतिनिधि मदन सिंह के नेतृत्व में चंद्रपाल सिंह एवं खुशबू ने शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। कल्याणं करोति में योग शिविर का शुभारंभ नरेंद्र अग्रवाल एवं योगाचार्य विवेक शर्मा ने किया। प्राचार्य आरपी प्रजापति, अभिराम कुशवाहा, कमलेश यादव, राशिद जमाल, राहुल कुमार, जयप्रकाश, राजीव मिश्रा उपस्थित रहे। बीएसए कॉलेज में योग शिविर का शुभारंभ नगर आयुक्त अनुनय झा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, उप निबंधक मथुरा अजय त्रिपाठी व अशोक कुमार कटारिया, योगाचार्य धर्मेंद्र, सीपी सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने कपाल भाती, अनुलोम विलोम भ्रामरी, भस्रिका सहित योगासन किए।

प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि योग जहां मनुष्य को स्वस्थ तन मन प्रदान करता है, वहीं ये हमें आधात्मिक ऊंचाइयों तक ले जाता है। प्रो. डॉ. केके कनोडिया, डॉ. बबिता अग्रवाल, डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके राय, डॉ. संजय कटारिया, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. आनंद त्रिपाठी, डॉ. शिवराज भारद्वाज, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. वीपी राय सहित अन्य उपस्थित रहे। श्री चंदन सिंह यादव सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में योग दिवस पर शिशुओं, आचार्यों, अभिभावकों, पूर्व छात्र व छात्राओं तथा अध्यक्ष योगेश यादव, व्यवस्थापक सतीश चंद्र सर्राफ, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल आदि ने योगासन किए। महर्षि वशिष्ठ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान राधिका विहार के तत्वावधान में एलआईसी पार्क में योग शिक्षक संतोष लवानिया द्वारा डॉ. गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ के मार्गदर्शन में स्थानीय नागरिकों को योगाभ्यास कराया। राधिका विहार फेज 2 में सुनीता शर्मा के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन किया गया। दिव्या चतुर्वेदी, प्रीती शर्मा, पुल्का रावत, साधना सारस्वत, मंजू अग्रवाल, गीता गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

अमरनाथ शिक्षण संस्थान के बच्चों ने किया योग

अमरनाथ शिक्षण संस्थान के अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं अमरनाथ विद्या आश्रम के छात्रों ने योगाभ्यास किया। प्राचार्य डॉ. अनिल वाजपेयी ने कहा की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अर्थ है कि विश्व को भारत की आध्यात्मिकता का दान। छात्रों ने स्विमिंग पूल में योगाभ्यास किया। टाउनशिप क्षेत्र स्थित ताराधाम कॉलोनी में आयोजित शिविर में लोगों ने योगाभ्यास व प्राणायाम किया। कैप्टन दरब सिंह ने योग को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मिशन स्माइल फाउंडेशन मथुरा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी योगाभ्यास किया। अध्यक्ष गीता नाथानी, एडवोकेट अनीता चावला , हेमा गंगवानी कोषाध्यक्ष, डॉक्टर अंजली गंगवानी ऑडिटर, कीर्ति मंगलानी व माला गंगवानी आदि ने योग किया।

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं: डॉ. रामकिशोर अग्रवाल
मथुरा। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के शैक्षिक संस्थानों के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, के.डी. डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, कांति देवी नर्सिंग कॉलेज एंड पैरा मेडिकल साइंस, राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी तथा राजीव इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस मनाया गया। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि हमें तन-मन से स्वस्थ रहना है तो योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। योग से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है, इसीलिए समूची दुनिया ने योग पद्धति को अपनाया है।
प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि यौगिक क्रियाएं हमें दैनिक समस्याओं और परेशानियों का मुकाबला करने में शक्ति प्रदान करती हैं। योग हमारे मस्तिष्क को तनावमुक्त और शांतचित्त रखने में मदद करता है। यौगिक क्रियाएं योग गुरु सोनिका वर्मा ने कराईं। इस अवसर पर प्राचार्य एवं डीन डॉ. आर.के. अशोका, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता तथा डॉ. वी.पी. पांडेय ने छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले फायदे बताए।
के.डी. डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में योग गुरु डॉ. बालकृष्ण शास्त्री (एमडी क्लीनिकल नेचुरोपैथी) ने योगाभ्यास करवाया। जी.एल. बजाज में स्पोर्ट्स आफीसर लोकेश शर्मा के मार्गदर्शन में प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षिक संयोजिका प्रिया मदान ने छात्र-छात्राओं को नियमित योग से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें