कोसीकलां (मथुरा)। यूपीआई का फर्जी मैसेज दिखाकर दुकानदार से ठगी करने का एक और मामला सामने आया है।
बठैन गेट पर भीमा की प्रोविजन स्टोर की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने करीब 9600 रुपये कीमत के सिगरेट पैकेट और अन्य सामान ले लिए। युवकों ने दुकान पर बैठे भीमा को 9600 रुपये का यूपीआई मैसेज दिखा दिया और चलते बने। बाद में भीमा ने जब पेमेंट के आने की जांच की तो पता लगा कि अभी नहीं आया। दुकानदार ने बाइक सवारों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।