फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिवभक्तों ने बनाए 4 लाख शिवलिंग, किया अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
वृन्दावन। ठाकुर श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने 4 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक किया। इस दौरान आश्रम का हर कौना शिव महिमा से गूंजायमान हो उठा। शिव भक्त अब तक यहां 34 लाख से ज्यादा शिवलिंग बना चुके हैं।
विज्ञापन



छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर पर 17 जुलाई से देवकीनंदन महाराज के सानिध्य में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण-अभिषेक का आयोजन चल रहा है। प्रतिदिन भक्त मिट्टी का प्रयोग कर शिवलिंग बनाते हैं और उनका अभिषेक कर यमुना नदी में विर्सजन करते हैं। इस बीच देवकीनंदन महाराज श्रीमद्भागवत कथा के साथ महाशिवपुराण का श्रवण करा रहे हैं। रूद्राभिषेक करा रहे आचार्य इन्द्रेश मिश्रा ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान में भक्त मिट्टी के शिवलिंग बनाकर उनको स्थापित करते हैं, फिर बिल्वपत्र, दूध, दही, पुष्पादि षोडश उपचार से उनका अभिषेक किया जाता है।

सूर्योदय से पहले इन्हें विसर्जित कर देते हैं। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि इस बार श्रावण मास संग अधिकमास का दुर्लभ संयोग है। इस समय किए पुण्य कार्य एवं भगवान की सेवा-पूजा विशेष फलदायी होती है। भोले बाबा को कन्हैया और उनकी ब्रजभूमि से विशेष प्रेम है। ऐसे में भक्त कन्हैया के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना भी कर रहे हैं। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि 31 दिवसीय आयोजन के 15 वें दिन तक शिवभक्त 34 लाख 95 हजार शिवलिंग बना चुके हैं।
विज्ञापन


जहां तलाश करेंगे, वहां सनातन के चिह्न मिल जाएंगे
ज्ञानवापी मस्जिद पर मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए देवकीनदन महाराज ने कहा कि चाहे काशी की ज्ञानवापी मस्जिद हो, मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर स्थित शाही मस्जिद हो या आगरा की जामा मस्जिद, जहां भी आप तलाश करेंगे वहां सनातन के चिह्न मिल जाएंगे । तथ्यों को झुठलाया नहीं जा सकता, इनके आधार पर ही मुख्यमंत्री ने सही बात कही है। उन्होंने दावा किया कि आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान केशवदेव के श्रीविग्रह दबे हैं। वहां भी सर्वे कराकर सनातन समाज के साथ न्याय करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें