फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जवाहर बाग में सात साल बाद भी नहीं बना शहीद स्मृति स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जवाहर बाग कांड के शुक्रवार को सात साल पूरे हो गए। इसे खाली कराने में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। इसके बाद भी अभी तक प्रशासन एक स्मृति स्थल तक नहीं बना सका। शहीद मुकुल
विज्ञापन

द्विवेदी की पत्नी शुक्रवार सुबह 10 बजे जवाहर बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी।
दो जून 2016 में कचहरी स्थित जवाहर बाग को खाली कराने में तत्कालीन एसपी सिटी, थानाध्यक्ष फरह यादव समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इसके बाद प्रशासन ने जवाहर बाग को बमुश्किल खाली कराया। खाली होने के कई साल बाद उसका सौंदर्यीकरण तो हो गया, लेकिन अभी तक शहीद पुलिसकर्मियों के लिए कोई स्मृति स्थल नहीं बना है। इसको लेकर शहीद एसपी सिटी की पत्नी काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि वह जवाहर बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पूरे बाग का सौंदर्यीकरण तो कर दिया, लेकिन मांग के बाद भी शहीद स्मृति स्थल नहीं बनाया
विज्ञापन

है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें