फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीवर ओवरफ्लो से सड़क पर बहा गंदा पानी

विज्ञापन
जलभराव में होकर गुजरते वाहन।
विज्ञापन
मथुरा। धौली प्याऊ के मयूर बिहार में सोमवार सुबह सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई। इससे सीवर का पानी सड़क पर बहने लगे। ऐसे में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पूरी सड़क पर गंदगी फैल गई, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। गंदे पानी से बदबू के कारण स्थानीय दुकानदारों और निवासियों का घरों में बैठना तक मुहाल हो गया। कई वाहन चालक इस गंदे पानी में फिसलने से बाल-बाल बचे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि सफाई कर्मियों को लगाकर सीवर लाइन व्यवस्थित कर दी गई है। हालांकि इस सीवर लाइन की यही कहानी है। दो माह पहले भी इसी तरह सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई थी सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें