फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सेवायत ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 19 Sep 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बने कमरे में सोमवार को एक सेवायत ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे कई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस तथ्यों की पुष्टि के लिए जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कान्हा (22) पुत्र सुरेशचंद निवासी ततारपुर, बरसाना बीते पांच साल से हनुमान मंदिर में सेवादार था। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कान्हा का शव मंदिर के कमरे में लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को भी बुलाया गया। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि इलाके का एक युवक रविवार रात मंदिर के सामने बाइक खड़ी करके गया था। सुबह वह आया और आरोप लगाने लगा कि बाइक से तेल चोरी किया गया है। वह उनके साथ बदतमीजी करने लगा कान्हा ने विरोध किया तो उसे पीट दिया।

इससे आहत होकर कान्हा ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरी ओर पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि पुजारी से कान्हा का विवाद हुआ था। इस पर दो दिन पहले वह अपने घर चला गया था। रविवार शाम पुजारी ने खुद से उसे वापस बुलाया था। पुलिस दोनों ही तथ्यों की तस्दीक में जुटी है। इंस्पेक्टर ललित भाटी के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



परिवार ने जताया शक, लगाए आरोप
कान्हा के जीजा प्रहलाद ने बताया कि वह शनिवार और मंगलवार को मंदिर पर जाता था। उसने दो साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। बाइक से तेल चोरी का विवाद और इससे आहत होकर फंदा लगाना हजम नहीं हो रहा। यह मामूली विवाद है, इसमें कोई अपनी जान क्यों देगा। घटना के पीछे परिवार को कोई अन्य कारण लग रहे हैं। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें