फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में तैनात दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काम में लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एक कार्यकर्ता एक साल से बिना बताए गैरहाजिर थी, जबकि दूसरी अपने पदीय दायित्वों का सही तरह से निर्वहन नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना बल्देव के आंगनबाड़ी केंद्र नंदूगढ़ी पर तैनात कार्यकर्ता सोनिया एक साल से बिना बताए गैरहाजिर थी। ग्राम प्रधान और बाल विकास परियोजना अधिकारी की आख्या पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी है। दूसरी कार्यकर्ता शशिप्रभा फरह आंगनबाड़ी केंद्र चौकीपुरा पर तैनात थी। वह पदीय कार्यों में लगातार लापरवाही बरत रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि पदीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

ललित चौधरी को मिला सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान

मथुरा। विकास खंड मथुरा के आंगनबाड़ी केंद्र बाकलपुर की कार्यकर्ता ललित चौधरी को बेहतर कार्य करने के लिए दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय ने सभी जनपदों से बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नाम मांगे थे। ललित चौधरी 2006 में बाकलपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में तैनात हुईं। केंद्र पर पंजीकृत 0 से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का प्रतिमाह वजन एवं ऊंचाई नोट करने के कार्य को प्रमुखता से करना उनकी विशेषता बन गई। उन्होंने अपनी वाकपटुता के चलते सात बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया। जबकि उनके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें