फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा/छटीकरा (मथुरा)। बुधवार की सुबह नौ बजे वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि  बाबा मान सिंह स्कूल के पास अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा है। सीओ सदर रमेश  तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे समेत सभी अफसर पहुंच गए। आसपास  तलाश की तो कुछ ऐसा खास नहीं मिला जो कि हत्या की तरफ इशारा कर रहा हो।  वृंदावन पुलिस ने ग्रामीणों से शिनाख्त कराई तो मृतक हरि सिंह (५२) पुत्र  सुम्मेरा निवासी जैंत था। परिजन भी वहां पहुंच गए। मृतक के बेटे इंद्रजीत  ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी। जैंत चौकी प्रभारी  नवीन कुमार ने बताया कि भैंस चराते हुए अधेड़ हादसे का शिकार हुआ है। भैंस  की जंजीर अधेड़ के हाथ में थी। इसी वक्त आए सांड से भैंसों में भगदड़ मच  गई। इसके कारण अधेड़ ५०० मीटर दूर तक घसीटता गया। इसी के चलते अधेड़ की मौत  हुई। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें