फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवकों से परेशान होकर किशोरी ने की आत्महत्या, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 07 Jul 2020 10:35 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले पड़ोसी युवकों के तानों से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने युवकों के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में जाटव बस्ती निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।

 

उस समय घर पर सिर्फ उसकी बहन थी। वो घर के दूसरे हिस्से में काम कर रही थी। जानकारी लगते ही उसने शोर मचाया। परिजन पंखे से लटकी किशोरी को उतार कर चिकित्सकों के पास ले गए लेकिन उन्होंने मृत घोषित कर दिया। पिता राजकुमार उस समय आगरा गए थे। पुत्री की मौत की सूचना पर वापस आए।

 

पिता ने मुरारी, सुदेश तथा अंशुल के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि यह लोग उसकी पुत्री को परेशान करते थे। जिसके कारण उसने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष सदर बाजार सत्यवीर मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें