फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दुष्कर्म के मामले में फरार 50 हजार के इनामी की चार राज्यों में तलाश, पुलिस की पांच टीमें जुटीं

Tue, 22 Nov 2022 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एसएसपी अभिषेक यादव ने फरार इनामी की गिरफ़्तारी के लिए एसओजी, स्वॉट टीम, जैंत पुलिस, वृंदावन पुलिस और सर्विलांस को लगाया है। पांच टीमें लगातार फरार इनामी को पकड़ने को जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
आरोपी संजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में करीब पांच साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी की चार राज्यों में तलाश की जा रही है। एसओजी समेत पांच टीमें जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक इनामी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, थाना जैंत के गांव कोटा निवासी संजू ठाकुर पर साल 2005 में वृंदावन में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। वृंदावन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साल 2006 में वह जमानत पर छूट गया। 

इसके बाद 2012 में 10 साल की सजा होने पर संजू को जेल भेजा दिया गया। साल 2017 में हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आ गया। इसके बाद फिर सजा हुई, लेकिन इस बार वह फरार हो गया। साल 2021 में आईजी नचिकेता झा ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनामी की तलाश में जुटी पांच टीमें 

एसएसपी अभिषेक यादव ने फरार इनामी की गिरफ़्तारी के लिए एसओजी, स्वॉट टीम, जैंत पुलिस, वृंदावन पुलिस और सर्विलांस को लगाया है। पांच टीमें लगातार फरार इनामी को पकड़ने को जुटी हुई हैं। 

एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, ललितपुर आदि के अलावा राजस्थान, दिल्ली में तलाश की पर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। इनामी की गिरफ्तारी की मॉनिटरिंग एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें