फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद होटल वृंदावन गार्डन सील, फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। फिर भी आग के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने फॉरेसिंक जांच के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
होटल वृंदावन गार्ड हुआ सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के होटल वृंदावन गार्डन में आग के कारणों की जांच फॉरेंसिक टीम करेगी। होटल को सील कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत और एक कर्मचारी के गंभीर रूप से झुलस जाने के मामले में कोतवाली में बृहस्पतिवार को होटल मालिक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने होटल स्वामी रामकिशन अग्रवाल और दो प्रबंधक ऋषि कुंतल व प्रबंधक सतीश पाठक का नाम स्पष्ट करते हुए कार्रवाई शुरू भी कर दी है। केस अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 

पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। फिर भी आग के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने फॉरेसिंक जांच के लिए पत्र लिखा है। जांच के बाद ही आग के कारणों से पर्दा हट सकेगा। शनिवार को फॉरेसिक टीम जांच के लिए आ सकती है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि फॉरेसिंक टीम की जांच से आग लगने का कारण साफ हो सकेगा। इसके लिए पत्र भेजा गया है।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि होटल सील कर दिया गया है। होटल मालिक और दो प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। आग के कारणों की जांच फॉरेसिंक टीम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें