फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कार्पियो सवारों ने कार सवारों पर दागी गोली, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। दो दिन पहले ऑफिस से घर लौट रहे कार सवारों पर स्कॉर्पियो सवारों ने गोली दाग दी। इसमें कार सवार घायल हो गया। रिफाइनरी पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। स्कॉर्पियो सवार दबंग भाग खड़े हुए। पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिफाइनरी पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के नगला अमरा निवासी पालेंद्र पुत्र हुब्बलाल दोस्त विष्णु पुत्र सुखलाल निवासी बंकरपुर बसैला के साथ कार से ५ मार्च की देररात ऑफिस से सीएनजी पंप के पास (रिफाइनरी) से घर लौट रहे थे। मंगल बाजार के पास स्कॉर्पियो सवारों ने ओवरटेक करते हुए गोली दाग दी। गोली पालेंद्र के बाएं पैर को रगड़ते हुए निकल गई। इससे कार सवार घायल हो गया। रिफाइनरी पुलिस ने जानकारी जुटाई।
पुलिस के पहुंचने से पहले स्कॉर्पियो सवार भाग खड़े हुए। पीड़ित की तहरीर पर मनवीर निवासी नैरा, हाल लाजपत नगर, अमोल पहलवान निवासी पैगांव, शेरगढ़, रोहताश निवासी पैगांव, शेरगढ़ और लोकेश निवासी ओमैक्स सिटी के खिलाफ थाना रिफाइनरी में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें