फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अमूल के स्टाॅल पर बिक रहा समोसा और सैंडविच, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अमूल स्टॉल संचालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहा है। आदेशों को दरकिनार कर स्टॉल से समोसे और सैंडविच बेच रहा है।
विज्ञापन


नियम अनुसार अमूल की स्टॉल से केवल अमूल के उत्पादों की बिक्री की जा सकती है। इसके बाद भी स्टॉल संचालक नियमों को दरकिनार कर मनमानी दिखाते हुए खुलेआम अन्य सामान की बिक्री कर रहा था। खास बात ये है कि प्लेटफार्म पर हर समय अधिकारियों की मौजूदगी रहती है। फिर भी स्टॉल संचालक को जरा भी डर नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्टॉल पर हो रही समोसे और सैंडविच की बिक्री बंद करवा दी है। स्टॉल संचालक को चेतावनी भी दी गई है। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्टॉल संचालक की रिपोर्ट आगरा कार्यालय भी भेजी जाएगी। मामले में स्टॉल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें