फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंडिपेंडेंस कप के फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में रॉयल मावेरिक्स-11 ने चार रनों से मैच अपने नाम किया। टीम ने जीसीसी-11 को मात दी। दीपक ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल मावेरिक्स-11 ने 14.4 ओवर में दस विकेट पर 131 रन बनाए। वहीं, जीसीसी-11 की टीम भी 20 ओवर में 131 रन ही बना सकी। फिर सुपर ओवर में जीसीसी-11 की टीम एक विकेट पर आठ रन ही बना सकी, जबकि रॉयल मावेरिक्स-11 ने 12 रन बनाकर मैच जीत लिया।