फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लूट की घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर लूटरे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राया, मथुरा। थाना राया पुलिस ने विगत दिनों हुई मोबाइल और नकदी लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन लुटरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल और असलाह बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राया ओमहरि वाजपेयी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे तभी सूचना पर बाइक सवार बंडा उर्फ संदीप, चंद्रशेखर व रवि निवासीगण तारापुर थाना इगलास, अलीगढ़ को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल, दो तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। हाल में बाइक सवारों ने मांट रोड पर दरोगा मार्केट के समाने युवती के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। सादाबाद रोड पर और बेसवां थाना इगलास क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। लुटेरों ने वारदातों को कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया की तीनों ने राया क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। संवाद
महंगे शौक करते थे
तीनों लुटेरों ने बताया की लूट की घटनाएं शौक पूरा करने के लिए करते थे। पहले एक-दो घटनाओं को अंजाम दिया तो पुलिस के हाथ नहीं आ सके। इससे हिम्मत खुली तो इसे कारोबार समझ लिया। पहचान न हो इस कारण दूसरे क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देते थे। बताया कि काम-धंधे में मन नहीं लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें