फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली-गोवर्धन पूजा पर बसों में उमड़ी भीड़, कमाए 28 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली और गोवर्धन पूजा पर उमड़ी भीड़ से रोडवेज की बल्ले-बल्ले हो गई। एक ही दिन में रोडवेज ने 28 लाख रुपये कमाए।
विज्ञापन

मथुरा डिपो के एआरएम ने नए बस अड्डे पर व्यवस्थाएं संभालीं। कोरोना काल में बसों के पहिये थम गए थे। इसके चलते रोडवेज को काफी बड़ा घाटा सहन करना पड़ा। नौबत बसों को सरेंडर करने तक आ गई। अनलॉक में जरूर बसों के पहिये चलने लगे, पर रोडवेज घाटे से उभर नहीं सका। दिवाली और गोवर्धन पूजा रोडवेज के माफिक रहा। सुबह से गोवर्धन के अलावा दिल्ली, आगरा, बरेली, अलीगढ़, जयपुर के लिए बस सवारियों से भरकर दौड़ीं। सुबह से अंतरराज्यीय नए बस अड्डे पर सवारियां खूब उमड़ीं। व्यवस्थाएं देखने के लिए एआरएम नरेश चंद गुप्ता नए बस अड्डे पर डटे रहे। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि करीब 28 लाख रुपये रोडवेज ने कमाए हैं। कोरोना काल के बाद ही अब जाकर यह कमाई शुरू हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें